रवि शास्त्री, भरत अरुण और श्रीधर कोरोना पॉजिटिव

Ravi-Shastri-400x200 (1)

रवि शास्त्री (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

लंदन | भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का रविवार को हुआ आरटी- पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण यह तीनों 10 सितंबर से ओल्ड ट्रैफोर्ड में होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मुकाबले के लिए मैनचेस्टर की यात्रा नहीं कर पाएंगे।

क्रिक-इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्री, अरुण और श्रीधर के रविवार को हुए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। ये इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए मैनचेस्टर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

शास्त्री के करीबी संपर्क में आने के बाद अरुण, श्रीधर और टीम के फिजियो नितिन पटेल को रविवार को आईसोलेशन में भेजा गया था।

बीसीसीआई ने रविवार को पुष्टि करते हुए कहा था कि शास्त्री का लेटेरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आया है और उनके साथ उनके करीबी संपर्क में आए लोगों को आईसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!