रवि किशन के बड़े भाई रमेश किशन का हुआ निधन, दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज

Ravi Kishan
The Hindi Post

भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन के बड़े भाई रमेश किशन शुक्ला का निधन हो गया है। उनका दिल्ली के ऐम्स (AIIMS) में इलाज चल रहा था। रवि किशन ने ट्वीट करके अपने भाई रमेश किशन के निधन की जानकारी साझा की।

उन्होंने अपने भाई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दुःखद समाचार..! आज मेरे बड़े भाई श्री रमेश शुक्ला जी का एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में दुःखद निधन हो गया है l बहुत कोशिश किया पर बड़े भईया को नहीं बचा सका, पिता जी के बाद बड़े भाई का जाना पीड़ा दायक महादेव आपको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें l कोटि कोटि नमन l ओम शांति”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमेश किशन के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि, “मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath   जी महाराज ने गोरखपुर के मा. सांसद श्री रवि किशन जी के अग्रज श्री रमेश शुक्ला जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ॐ शांति!”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!