23 फरवरी से बनेगा दुर्लभ पंचग्रही योग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत—धन-वर्षा के प्रबल योग

rashifal 2

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

23 फरवरी से बनेगा दुर्लभ पंचग्रही योग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत—धन-वर्षा के प्रबल योग

 

साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस महीने कुंभ राशि में एक दुर्लभ पंचग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जिसमें सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु एक साथ विराजमान होंगे. ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग न केवल देश-दुनिया पर असर डालेगा, बल्कि मानव जीवन और कई राशियों की किस्मत पर भी इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल सकता है.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 3 फरवरी 2026 को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 6 फरवरी को शुक्र, 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में आ जाएंगे. राहु पहले से ही कुंभ राशि में स्थित हैं. इन पांच ग्रहों की एक साथ मौजूदगी से पंचग्रही योग बनेगा, जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली माना जाता है.

ज्योतिषियों का मानना है कि फरवरी में बनने वाला यह पंचग्रही योग कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है. खासतौर पर मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग लाभकारी साबित हो सकता है.

मेष राशि
पंचग्रही योग मेष राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से सकारात्मक माना जा रहा है. इस दौरान रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बनाने वाला हो सकता है. आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है और पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं. परिवार से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है. लंबे समय से चल रही योजनाओं में सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

कुंभ राशि
चूंकि पंचग्रही योग कुंभ राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं. धन लाभ के साथ-साथ भाग्य का साथ मिलने की संभावना है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और यात्रा से भी फायदा हो सकता है. मान-सम्मान और पद में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिलने की संभावना जताई जा रही है. समाज और परिवार में छवि मजबूत होने के भी संकेत हैं.

डिस्क्लेमर:
यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है, इसके परिणाम व्यक्ति-विशेष की कुंडली और परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकते हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!