बोलेरो पर पलटा लकड़ी की छिल्लर लदा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत, रूह कंपा देगा घटना का VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
बोलेरो पर पलटा भूसा लदा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत, रूह कंपा देगा घटना का VIDEO
रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लकड़ी की छिल्लर से भरा एक ट्रक बोलेरो गाड़ी पर पलट गया. बोलेरो के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोलेरो बिजली विभाग में अनुबंध पर लगी थी और खौद विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ को दी गई थी. अच्छी बात यह रही कि हादसे के समय एसडीओ गाड़ी में मौजूद नहीं थे.
यह दुर्घटना पहाड़ी गेट चौराहे पर शाम करीब पौने पांच बजे हुई. बोलेरो और ट्रक दोनों बिलासपुर गेट की ओर जा रहे थे. बोलेरो आगे चल रही थी. चौराहे से पहले बोलेरो चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, जबकि ट्रक सीधा जा रहा था. अचानक बोलेरो सामने आने पर ट्रक चालक ने बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और फिर बोलेरो के ऊपर पलट गया. ट्रक में लकड़ी की छिल्लर लदा था. बोलेरो इस छिल्लर के नीचे छुप गई.
No matter how many campaigns the government launches or how many claims it makes against overloading, the ground reality tells a very different story.
The tragic accident in Rampur is a stark reminder of this failure. An overloaded truck carrying straw overturned onto a Bolero,… pic.twitter.com/AgLxMzIS5C— The Nalanda Index (@Nalanda_index) December 29, 2025
🚨 After-accident visuals
Traffic movement disrupted at the intersection after an overloaded lorry overturned on a Bolero. Police and locals seen managing the situation. pic.twitter.com/kmqq634xud
— Mayank Gajwani (@mayankgajwani) December 29, 2025
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. क्रेन की मदद से ट्रक हटाया गया.
बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान शहर के गूजर टोला निवासी फिरासत के रूप में हुई है. उनके परिवार को सूचना दे दी गई है.
हादसे के बाद करीब एक घंटे तक नैनीताल हाईवे पर जाम लगा रहा. पुलिस ने सड़क पर यातायात बहाल कराया. ट्रक चालक मौके से फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रक में क्षमता से ज्यादा माल तो नहीं भरा था.
Hindi Post Dot In
