खौफनाक मंजर : ‘मैं नहीं डरता’ बोलकर 6 फीट लंबे कोबरा से खेलता रहा शख्स…., फिर चली गई जान, देखें VIDEO

SNAKE BITEN MAN 2

कोबरा को लेकर करतब दिखाता रहा शख्स / (वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

खौफनाक मंजर : ‘मैं नहीं डरता’ बोलकर 6 फीट लंबे कोबरा से खेलता रहा शख्स…., फिर चली गई जान, देखें VIDEO

 

खबर संक्षेप में –

  1. रामपुर के पिपलिया गोपाल गांव में 50 वर्षीय जी. राज सिंह की लगभग 6 फुट लंबे कोबरा के काटने से मौत हो गई.
  2. उन्होंने सांप को गले में डाल लिया था. इसी दौरान कोबरा ने हाथ, कान और गर्दन पर तीन बार डस लिया.
  3. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दर्दनाक और चेतावनी देने वाली घटना सामने आई है. यहां सांप से करतब दिखाना एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गया.

बिलासपुर तहसील के पिपलिया गोपाल गांव निवासी 50 वर्षीय जी. राज सिंह की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह लगभग छह फुट लंबे जहरीले कोबरा को पकड़कर गांव की सड़क पर उसके साथ खतरनाक खेल कर रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राज सिंह कोबरा को उठाकर लोगों के बीच खुद को बहादुर साबित करने की कोशिश कर रहे थे. ग्रामीणों ने उन्हें बार-बार ऐसा न करने की सलाह दी लेकिन उन्होंने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया और सांप को गले में डाल लिया. इसी दौरान कोबरा ने अचानक उन पर हमला कर दिया और हाथ, कान और गर्दन पर तीन बार डस लिया.

सांप के जहर ने तेजी से शरीर में असर दिखाया. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित थे. बताया यह भी जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थे.

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!