राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी हुए गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई थी FIR

Rakhi Sawant and Adil Khan (2) (1)

Photo: Instagram

The Hindi Post

राखी सावंत के पति आदिल खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राखी ने आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी.

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राखी ने हाल ही में अपने पति पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओशिवारा पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है. अब आदिल को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है.

राखी ने अपनी मां के निधन के लिए भी आदिल को जिम्मेदार ठहराया था.

मामले की जांच कर रहे एक इंस्पेक्टर ने इंडिया टुडे को बताया, “हमने आज सुबह आदिल को गिरफ्तार कर लिया. हम प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं. राखी ने एफआईआर दर्ज कराई थी. हम जांच के बाद ही टिप्पणी कर पाएंगे. हम पिछले दो दिनों से आदिल को ढूंढ रहे थे. राखी को जो भी शिकायतें हैं, उनकी जांच की जा रही है.’

एक दिन पहले, राखी को ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां उन्होंने फोटो जर्नलिस्ट्स को बताया था कि वह तनाव में है क्योंकि आदिल का तनु नाम की महिला के साथ विवाहेतर संबंध है. उन्होंने दावा किया था कि आदिल ने उनसे अलग होने का फैसला किया है और वर्तमान में वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड तनु के साथ रह रहे है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!