राज्यसभा ने दिल्ली की प्रशासनिक सेवाओं का नियंत्रण केंद्र को देने वाला विधेयक पारित किया

Rajya Sabha (2)
The Hindi Post

राज्यसभा ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित कर दिया. इसमें, दिल्ली की प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र को नियंत्रण देने का प्रावधान है.

स्पीकर द्वारा विधेयक पर मत विभाजन की घोषणा के बाद उच्च सदन के सदस्यों ने पर्चियों के माध्यम से मतदान किया जहां 131 सांसदों ने इसके पक्ष में (विधेयक के पक्ष) में वोट किया, वहीं 102 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट किया.

राज्यसभा में वोटिंग कराने के लिए पहले मशीन से वोटिंग कराने की बात कही गई थी. लेकिन थोड़ी देर बाद उपसभापति ने घोषणा की कि मशीन में कुछ खराबी है इसलिए वोटिंग पर्ची के जरिए कराई जाएगी.

बता दे कि बीते गुरुवार को ये विधेयक लोक सभा से पास हुआ था और इसके बाद इससे आज राज्यसभा में पेश किया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!