राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, किसे कहां से मिला टिकट ?

BJP Flag

Photo: FreePik.Com

The Hindi Post

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, किसे कहां से मिला टिकट ?

 

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों से उम्मीदवारों के चयन को मंजूरी दे दी है. इस सूची में कई अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को मौका दिया गया है.

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है.

गुजरात से पार्टी ने चार उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. इनमें राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया के नाम शामिल हैं.

वहीं, मध्य प्रदेश से भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर के नेता तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. तरुण चुघ का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी खास चर्चा हो रही है. चरुण चुघ भाजपा के महासचिव हैं.

मणिपुर से पार्टी ने ए. शारदा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है. पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति के तहत यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राजस्थान से भाजपा ने दो प्रमुख नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. पार्टी ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया के नामों पर मुहर लगाई है. डॉ. सतीश पूनिया लंबे समय से राजस्थान की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा रहे हैं.

इसके अलावा ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है.

भाजपा की इस सूची को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है.

आईएएनएस

राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, तरुण चुघ सहित कई बड़े नाम शामिल

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!