राजपाल यादव भतीजी की मेहंदी में सलमान खान के गाने पर जमकर झूमे, VIDEO
राजपाल यादव भतीजी की मेहंदी में सलमान खान के गाने पर जमकर झूमे, VIDEO
बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से 30 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद सीधे अपने पैतृक गांव कुंडरा (शाहजहांपुर) पहुंचे. वह अपनी भतीजी की शादी के आयोजनों में शामिल होने के लिए गांव आए हैं.
इस बीच, राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. यह वीडियो राजपाल की भतीजी की मेहंदी सेरेमनी का है जिसमें वह सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘तेरी चुनरिया…’ पर अपने सिग्नेचर स्टाइल में धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके इस बेफिक्र और ऊर्जावान अंदाज को देख फैंस काफी खुश हैं.
Tihar Jail से ज़मानत मिलने के बाद Rajpal Yadav अपनी भतीजी की शादी में अपने गांव शाहजहांपुर में शामिल हुए. हल्दी के कार्यक्रम में राजपाल का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. देखिए वीडियो… pic.twitter.com/JB3oII0Wpz
— Srishti (@Srishtivishwak4) February 19, 2026
जेल में बिताए समय पर चर्चा करते हुए राजपाल ने इसे ‘सजा’ के बजाय ‘चिंतन का समय’ बताया. उन्होंने जेल व्यवस्था में आधुनिक सुधारों की वकालत करते हुए कहा कि सुधार गृहों को केवल दंड देने वाली जगह नहीं, बल्कि व्यक्तित्व परिवर्तन के केंद्र के रूप में देखा जाना चाहिए. फिलहाल, राजपाल यादव अपनी अंतरिम जमानत की अवधि का उपयोग परिवार के साथ खुशियां बांटने और सामाजिक सरोकारों पर बात करने में कर रहे हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
