खुल गया छत पर नीले ड्रम में मिली लाश का राज, फिर पत्नी ही निकली पति की “कातिल”, तीनों बच्चे….

Blue Drum 2 (1)
The Hindi Post

राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में रविवार को नीले ड्रम में एक युवक की लाश मिली थी. इससे सनसनी फैल गई थी और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में थी कि इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया.

अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मृतक की पत्नी को पकड़ लिया है. वहीं, मकान मालिक के बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

आपको बता दें कि हंसराम (मृतक) किराए के मकान में रहते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मकान मालिक का बेटा जितेंद्र और मृतक की पत्नी सुनीता, हंसराम की हत्या के बाद से कथित तौर पर गायब थे. इसलिए पुलिस इनको हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती थी. सुनीता और जितेंद्र के बीच प्रेम संबंध की बात कही जा रही है. पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि धारदार हथियार से वार कर हंसराम की हत्या की गई थी फिर शव को ड्रम में छिपा दिया गया था. पुलिस का दावा है कि शव को जल्दी सड़ाने के लिए पूरे शरीर पर नमक लगाया गया था.

जिस शव को ड्रम में छिपाया गया था उससे बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ. पुलिस को छत पर रखे नीले ड्रम में शव बरामद हुआ था. जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!