तीन मासूम बच्चों की मौत से मच गया कोहराम, पुलिस ने परिजनों को सौपें शव

Dead Body IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

तीन मासूम बच्चों की मौत से मच गया कोहराम, पुलिस ने परिजनों को सौपें शव

 

सीकर (राजस्थान) | सीकर में बड़ी घटना घट गई है। यहां बच्चों ने खेत में मिट्टी की सुरंग बनाई थी। यह सुरंग उन्होंने अपने खेलने के लिए बनाई थी। खेलने के दौरान मिटटी की सुरंग ढह गई। इस कारण तीन मासूमों की मौत हो गई है। इनके चौथे साथी की जान जाते-जाते बची। पुलिस ने तीनों मृतक बच्चों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना नेछवा थाना इलाके के गनेड़ी गांव में सोमवार को घटी।

दोपहर करीब 12 बजे बाचे खेल रहे थे. तीन से चार फीट ऊंचे मिट्टी के टीले के नीचे बच्चों ने खेलने के लिए सुरंग बनाई थी. सोमवार सुबह होलाश मेघवाल (10) पुत्र नानूराम मेघवाल, गौतम सैनी (14) पुत्र रतनलाल सैनी, दीपेश नायक (12) पुत्र भंवरलाल नायक और कृष्णा सुरंग के पास खेल रहे थे.

कृष्णा सुरंग के थोड़ा सा बाहर था. अन्य तीनों दोस्त अंदर चले गए. इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और होलाश, गौतम और दीपेश उसके नीचे दब गए. कृष्णा के भी पैर मिट्टी में दब गए थे लेकिन उसने अपने दोस्तों को निकालने की कोशिश की. लेकिन, बात नहीं बनी तो वह चिल्लाने लगा.

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे। साथ ही नेछवा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. पुलिस भी मौके पर पहुंची. जब मिट्टी हटाकर तीनों को निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। साथ ही शवों को परिजनों को सौंप भी दिया हैं.

होलाश के पिता नानूराम की करीब 1 साल पहले मौत हो चुकी है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है. दीपेश के पिता ने भी करीब डेढ़ से 2 साल पहले फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था. दीपेश और होलाश सरकारी स्कूल में पढ़ते थे. मामले में नेछवा थाना एसएचओ कैलाश चंद का कहना है कि खेलने के दौरान यह हादसा हुआ.

IANS

राजस्थान खेल-खेल में तीन बच्चों की मौत, एक की बची जान


The Hindi Post
error: Content is protected !!