राजस्थान ब्लू ड्रम केस : 8 साल के बच्चे ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पापा, अंकल और मां ने…..
प्रतीकात्मक फोटो
राजस्थान ब्लू ड्रम केस : 8 साल के बच्चे ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पापा, अंकल और मां ने…..
राजस्थान के अलवर में खैरथल जिले में पिछले दिनों नीले ड्रम में एक लाश मिली थी. ये लाश उसी घर में किराए पर रह रहे हंसराज की थी. पत्नी सुनीता तीन बच्चों के साथ गायब थी. उसके साथ मकान मालिक का बेटा जितेंद्र भी गायब था. पुलिस इन दोनों की तलाश में लगी हुई थी कि तभी पुलिस को सूचना मिली की ईंट के भट्टे पर एक शख्स एक महिला के साथ काम मांगने आया है और ये महिला वही है जिस पर पति की हत्या का आरोप है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मंगलवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि सुनीता और जितेंद्र में अवैध संबंध था हंसराज को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर शक को नीले ड्रम में डाल दिया. साथ में नमक भी भर दिया ताकी शव से बदबू ना आए.
अब इस मामले में हंसराज और सुनीता के 8 साल के बेटे ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बेटे ने बताया कि उसकी मां और जितेंद्र ने गला दबाकर उसके पिता की हत्या की और फिर शव को नीले ड्रम में डाल दिया. इसी के साथ बेटे ने ये भी बताया कि उसके पिता मां को बहुत मारते थे और बीड़ी पीकर मां को जलाते भी थे. उसने बताया कि 15 अगस्त को उसके पिता ने गुस्से में उसके ऊपर भी ब्लेड से हमला किया था. हत्या वाले दिन की जानकारी देते हुए बच्चे ने बताया कि पापा हंसराज, मां सुनीता और अंकल जितेंद्र ने उस रात एक साथ शराब पी थी. मां ने दो पैग ही पिए थे. जबकि अंकल और पापा ने ज्यादा शराब पी थी. बच्चे ने कहा, उसके बाद पापा मां को मारने लगे और अंकल ने उनको बचाया. इस दौरान मां ने तीनों बच्चों को सोने के लिए भेज दिया.
बच्चे ने बताया कि बीच में जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि पापा बेड पर पड़े थे. इसके बाद वह सो गया. सुबह जब नींद खुली, तब भी उसने पिता को वहीं बेड पर पड़ा पाया और मां और अंकल वहीं खड़े थे. कुछ देर बाद दोनों ने नीला ड्रम जिसमें पानी भरा हुआ था, उसे खाली किया और उसमें पापा को डाल दिया फिर उसमें नमक डालकर ड्रम को छिपा दिया. बच्चे ने बताया कि जितेंद्र उसकी मां और बच्चों को लेकर ईट के भट्टे पर पहुंचे. वहां कुछ लोग जितेंद्र के जानने वाले थे. लेकिन पुलिस को उनके वहां होने की जानकारी मिल गई और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. इस बीच हंसराज के पिता का बयान भी सामने आया है. मृतक के पिता कहा, ये लोग चार महीने पहले ही ईंट भट्टे पर काम करने आए थे. बहू के कोई महंगे शोक नहीं थे. मेरे बेटे की हत्या क्यों की इसके बारे में पता नहीं. जो भी आरोपी है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
