राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर क्या बोली राजा की मां ?

SONAM RAGHUVANSHI 2

Photo: Social Media

The Hindi Post

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर क्या बोली राजा की मां ?

 

इंदौर | राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉंग कोर्ट से मंगलवार को जमानत मिल गई. ताजा घटनाक्रम ने कई लोगों को हैरान कर दिया है.

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने अदालत द्वारा सोनम रघुवंशी को जमानत दिए जाने की खबरों की पुष्टि की है. विपिन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मेरे वकील ने मुझे बताया कि सोनम को जब गाजीपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई थी. इसी आधार पर कोर्ट ने उसे (सोनम) जमानत दी है. अब हाई कोर्ट में सोनम की जमानत खारिज करने के लिए अपील दायर करेंगे.”

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, “हमें कानून पर पूरा भरोसा था, फिर भी सोनम को जमानत दे दी गई. सरकार को सोनम को नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि उसे फांसी देनी चाहिए थी. गोविंद रघुवंशी पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. गोविंद ने पैसा देकर सबको खरीद लिया है और जमानत में भी मदद की है. सोनम रघुवंशी अगर माफी मांगने भी इंदौर आती है तो उसे माफ नहीं करेंगे.”

उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी को आखिर जमानत कैसे मिल गई, जब वह गुनहगार है? सोनम ने अपने पति को अपनी आंखों के सामने मरवाया था, तो जमानत किस आधार पर मिल गई? हमें तो भरोसा था कि इंसाफ मिलेगा, लेकिन नहीं मिला. प्रधानमंत्री से मांग की है कि सीबीआई की जांच कराई जाए. सोनम किसी के साथ मिलकर कुछ भी कर सकती है, इसलिए उनके परिवार को खतरा है.”

बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई 2025 को हनीमून मनाने शिलांग गए थे. यहां से दोनों 26 मई को सोहरा घूमने गए. फिर दोनों लापता हो गए थे. पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलायाथा. करीब एक हफ्ते बाद 2 जून 2026 को राजा का शव सोहरा के मशहूर वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावरों – विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर लगे हैं. हालांकि इन सभी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है.

IANS

सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर राजा के परिवार का छलका दर्द, बोले- हाईकोर्ट में करेंगे अपील

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!