राजा रघुवंशी हत्याकांड : जिनसे राज कुशवाहा करता था सबसे ज्यादा प्यार उनका हुआ निधन, परिवार ने बताया…

RAJ KUSHWAHA

राजा रघुवंशी हत्या मामले में आरोपी राज कुशवाहा की फाइल फोटो / फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं. मेघालय में हुए इस हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी के बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा तो पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया. इस मामले में सोनम समेत सभी पांच आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिन्होंने 23 मई को सिर्फ 18 मिनट में राजा की हत्या कर उसकी लाश खाई में फेंक दी थी. हालांकि राज के घर वाले लगातार उसे बेकसूर बताते रहे. अब खबर है कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राज की दादी का निधन हो गया है.

इस मौत को लेकर राज के परिजनों का कहना है कि राज को फर्जी तरह से केस में फंसाया गया है और इसी के सदमें में उसकी दादी को हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई.

राज कुशवाहा के दादा, दरबारी ने बताया कि राज को गलत फंसाया गया है जिसके सदमे में दादी की हार्ट अटैक से जान चली गई.

आपको बता दें राज कुशवाहा मुख्य रूप से जनपद फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकेती रामपुर का रहने वाला है जहां पर उसका पैतृक मकान है. पैतृक गांव में उसकी दादी चाचा और बहन रहते थे. राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा मुख्य आरोपी है जिसकी गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार रिश्तेदार,मित्र व अन्य ग्रामीणों द्वारा पारिवारिक जनों से घटना की जानकारी ली जा रही थी. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार काफी दुखी और परेशान था जिसके चलते राज कुशवाहा की दादी रामलली का मंगलवार की रात निधन हो गया.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!