राहुल गांधी की कल कोर्ट में पेशी, न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें क्या है पूरा मामला

Rahul Gandhi 5 (2) (1)

File Photo | IANS

The Hindi Post

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में 20 फरवरी (मंगलवार) को सुल्तानपुर की जिला सिविल कोर्ट में पेश होना है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को बताया कि सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर जिला अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है. उन्होंने इसकी  जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से दी.

जयराम रमेश ने X पर लिखा, “राहुल गांधी को कल, 20 फरवरी, सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है. यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर अपने 20 फरवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी. आज का कार्यक्रम निर्धारित शेडयूल के अनुसार जारी है और शाम 4 बजे खड़गे जी और राहुल गांधी बाबूगंज, अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.”

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में 20 फरवरी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने तलब किया है. यह शिकायत भाजपा नेता विजय मिश्रा ने की है. ये मामला साल 2018 का है.

विजय मिश्रा की ओर से पेश हुए वकील संतोष कुमार पांडे ने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो उन्हें अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई जा सकती है. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने साल 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!