राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी में मिली “सजा”, लगाने पड़े पुशअप्स, क्या है मामला ?

Rahul Gandhi 12 (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी में मिली सजा, लगाने पड़े पुशअप्स, क्या है मामला ?

 

पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में चल रहे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ मिनट देर से पहुंचे. इस कारण उन्हें 10 पुश-अप्स लगाने की “सजा” मिली.

पार्टी नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) प्रशिक्षण विभाग द्वारा तय किए गए अनुशासन नियमों के अनुसार यह सजा खुशी-खुशी स्वीकार की. उन्होंने नियम का पालन किया.

यह प्रशिक्षण शिविर ‘संगठन सृजन अभियान’ (Sangathan Srajan Abhiyan) के तहत आयोजित किया गया है जिसका उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है. यह अभियान 11 नवंबर तक जारी रहेगा.

कांग्रेस के मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “यह हमारे नेता राहुल जी के लिए कोई नई या चौंकाने वाली बात नहीं है. हमारे प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन के नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं. कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां हर सदस्य बराबरी के आधार पर देखा जाता है. हमारी पार्टी में “बॉसिज्म” नहीं है, जैसा कि बीजेपी में देखा जाता है.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!