बिहार चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- “यह चुनाव….”

Rahul Gandhi Oct 29 2025 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

बिहार चुनाव के नतीजे आ गए है. इसमें एनडीए (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन) को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. अब राज्य में जल्द ही नई सरकार बनेगी. वही महागठबंधन को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है.

चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा कि यह चुनाव निष्पक्ष नहीं था.

उन्होंने लिखा, “मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया. बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है. हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था.”

उन्होंने आगे लिखा, “यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है. कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!