पहली बार प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर राहुल और प्रियंका, दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
पहली बार प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर राहुल और प्रियंका, दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी पारा चढ़ गया है. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. बता दे कि राहुल गांधी पहली बार प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठे हैं
राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंचे. ये नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पुलिस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री से माफी की मांग कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष को छात्रों की आवाज उठाने नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस बर्बरता के लिए गृह मंत्री अमित शाह को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. धरने के दौरान ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के जोरदार नारे लगे. इस प्रदर्शन में केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी राहुल गांधी से मिलने धरना स्थल पहुंचे.
इससे पहले, राहुल और प्रियंका गांधी ने राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल जाकर घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हाल जाना.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
