पीवी सिंधु ने मचाया धमाल, चीनी खिलाड़ी को फाइनल में हरा कर जीता सिंगापुर ओपन 2022

PV Sindhu
The Hindi Post

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 अपने नाम कर लिया है. दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु ने चीन की वांग जी यी को फाइनल में 21-9, 11-21, 21-15 से शिकस्त दी.

फाइनल मुकाबले में पहला सेट सिंधु ने 21-9 से जीता लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी वांग जी यी ने वापसी की और दूसरे सेट में 11-21 से सिंधु को हरा दिया.

तीसरा सेट काफी रोमांचक रहा. इस सेट में सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को 21-15 से हरा के मैच अपने नाम कर लिया.

अपने सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने जापान की साइना कावाकामी को हराया था. यह मैच उन्होंने 21-15, 21-7 के अंतर से जीत लिया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!