रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बड़ा बयान

Putin IANS (1) (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बड़ा बयान

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संकेत दिया है कि रूस यूरोपीय देशों को गैस सप्लाई रोकने पर विचार कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो यूरोप में ऊर्जा संकट गहरा सकता है. राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है.

पुतिन ने कहा कि अब कई नए देशों के बाजार रूस के लिए खुल रहे हैं. यहां से ऊर्जा संसाधनों के बेहतर दाम मिलेंगे. ऐसे में रूस के लिए यह सही समय हो सकता है कि वह यूरोप को ऊर्जा आपूर्ति कम करे और नए बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करे.

उन्होंने कहा कि वह इस विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभी अंतिम निर्णय नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं सरकार को जरूर निर्देश दूंगा कि वे हमारी कंपनियों के साथ मिलकर इसपर काम करें.”

पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा से एक भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्तिकर्ता रहा है और जिन देशों के साथ समझौते होंगे, उनके साथ व्यापार आगे भी जारी रहेगा. उनके अनुसार, यदि यूरोप को गैस आपूर्ति रोकी जाती है तो इससे रूस को नए बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल सकता है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

पुतिन का बड़ा संकेत: यूरोप को गैस सप्लाई रोक सकता है रूस


The Hindi Post
error: Content is protected !!