हरभजन सिंह की पुलिस सुरक्षा वापस ली गई
फोटो: आईएएनएस
हरभजन सिंह की पुलिस सुरक्षा वापस ली गई, BIG NEWS
आम आदमी पार्टी (AAP) में मची बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई उन चर्चाओं के बीच हुई है जिनमें ‘टर्बनेटर’ के जल्द ही ‘आप’ छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने अचानक हरभजन के घर से करीब 10 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है और सरकारी पायलट कार भी वापस बुला ली गई है. हालांकि, पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटने के तुरंत बाद उनके आवास पर CRPF की टीम तैनात कर दी गई है.
इस घटनाक्रम को भाजपा नेता राघव चड्ढा के उस दावे से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि AAP के 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं. यद्यपि हरभजन सिंह ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन सुरक्षा में कटौती को सरकार की नाराजगी और भविष्य के राजनीतिक बदलाव का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
