प्रियंका ने निक से कहा, हर वक्त मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया

0
454
फोटो: इंस्टाग्राम
The Hindi Post

मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी पॉप स्टार पति निक जोनास के लिए इंस्टाग्राम पर एक मजेदार संदेश लिखा है। अभिनेत्री ने निक का शुक्रिया अदा किया कि वह हमेशा उन्हें सोचते रहते हैं। अभिनेत्री ने खुद को दुनिया की ‘सबसे भाग्यशाली लड़की’ कहा। संदेश के साथ ही प्रियंका ने निक के साथ की अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीर साझा की। तस्वीर में प्रियंका और निक एक दर्पण के सामने किस कर रहे हैं।

तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, “मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए। 2 साल पहले इस दिन आपने मुझसे शादी करने के लिए कहा था! मैं तब अवाक रह गई थी, लेकिन मैं तब से हर रोज हां कहती हूं। सबसे असाधारण समय में आपने इस सप्ताहांत को इतने बेहतरीन तरीके से यादगार बना दिया।”

इस तस्वीर पर अब तक 16 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे हर वक्त सोचने के लिए शुक्रिया। मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूं। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं।”

निक और प्रियंका ने साल 2018 के दिसंबर में भारत में शादी की थी। उन्होंने बाद में दोस्तों और परिवार के लिए कई रिसेप्शन आयोजित किए।

आईएएनएस


The Hindi Post