प्रियंका गांधी गिरफ्तार, पीएसी गेस्टहाउस बना अस्थायी जेल
सीतापुर (यूपी) | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सीतापुर के हरगांव पुलिस स्टेशन में निषेधाज्ञा की अवहेलना और उकसाने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएसी गेस्ट हाउस, जहां वह सोमवार से नजरबंद हैं, को अस्थायी जेल के रूप में अधिसूचित किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हरगांव के थाना प्रभारी की ओर से मजिस्ट्रेट को दी गई रिपोर्ट पर धारा 151, 107 और 116 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले आज सुबह, प्रियंका ने लखीमपुर खीरी की घटना का एक वायरल वीडियो ट्वीट किया और पूछा कि चार किसानों की हत्या के पीछे के व्यक्ति को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, जबकि वह बिना प्राथमिकी के 28 घंटे से हिरासत में है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2021
.@narendramodi जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है।
अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों? pic.twitter.com/0IF3iv0Ypi
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2021
उनकी पार्टी ने आरोप लगाया कि पीएसी गेस्ट हाउस में प्रियंका की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ड्रोन निगरानी का एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया, “जिम्मेदारी कौन लेगा, यह किसका ड्रोन है और क्यों है।”
30 घंटे से अधिक से हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी जी के कमरे के ऊपर ये ड्रोन किसका है और क्यों है?
जवाब कौन देगा? pic.twitter.com/pyWDtXgjIe
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021
मंगलवार दोपहर लखनऊ पहुंचे बघेल को एयरपोर्ट से बाहर निकलने नहीं दिया गया।
बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है। pic.twitter.com/4wwslm9bZr
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021
कांग्रेस का आरोप है कि सीतापुर के हरगांव इलाके में सोमवार सुबह तड़के हिरासत में लिए जाने के कारण उन्हें 30 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा गया है।
सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा है कि रिहा होते ही वह शोक संतप्त परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी जाएंगी।
आईएएनएस
