घुटनों के बल बैठकर इस देश के प्रधानमंत्री ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का किया स्वागत, दोनों लगे गले, वीडियो हुआ वायरल
Image: Social Media
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिख रहे है. प्रधानमंत्री रामा न केवल घुटनों के बल बैठ जाते है बल्कि पीएम मेलोनी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते है. इस दौरान पीएम मेलोनी मुस्कुरा रही होती है. फिर दोनों नेता साथ में फोटोशूट कराते हैं.
दरअसल यह पूरा मामला अल्बानिया की राजधानी टिराना में चल रहे यूरोपियन पॉलिटिकल कम्यूनिटी समिट का है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मलोनी भी इस समिट में भाग लेने पहुंचीं थी जहां उनका इस खास अंदाज में स्वागत किया गया.
यूरोपियन पॉलिटिकल कम्यूनिटी समिट की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री एदी रामा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “तिराना से, जहां आज पूरा यूरोप इकट्ठा हुआ है और जिसे पूरी दुनिया देखेगी, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं.”
आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब पीएम एडी रामा ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का इस तरह से स्वागत किया है. इससे पहले जनवरी के महीने में अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट के दौरान पीएम रामा ने इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी के 48वें जन्मदिन के मौके पर घुटने पर बैठकर उनका स्वागत किया था. तब उन्होंने मेलोनी को एक स्कार्फ भी भेंट में दिया था.
ADMIN POST.
Albania’s Prime Minister, Edi Rama, kneels in respect for Italian Prime Minister Giorgia Meloni.
Meloni telling him: “Edi stop it”. pic.twitter.com/bNkyDp7AJ6
— Tommy Robinson 🇬🇧 (@TRobinsonNewEra) May 16, 2025
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
