सीने में दर्द की शिकायत के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अस्पताल में भर्ती

President Ramnath Kovind

File Image/IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में तकलीफ के बाद शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। 75 वर्षीय राष्ट्रपति ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की और इसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल ने कहा नियमित जांच कराने के बाद राष्ट्रपति को निगरानी में रखा गया है। अब उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, “उनकी नियमित जांच चल रही है और वो निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।”

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति तब तक अस्पताल में रहेंगे, जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती। अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर सभी चीजों का ध्यान रख रहे हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!