राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

President Draupadi Murmu April 8 Tejpur Assam

Photo: Twitter@rashtrapatibhvn

The Hindi Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को फाइटर जेट – सुखोई (Sukhoi) में उड़ान भरी. वो एक पायलट के रूप में नजर आई. उन्होंने पायलट की ड्रेस पहनी हुई थी. यह नजारा था असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन का.

उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की. राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी. इसके साथ ही ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई.

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं. उन्होंने 2009 में पुणे वायुसेना बेस से सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी.

राष्ट्रपति मुर्मू वह असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

सुखोई-30 एमकेआई (Sukhoi-30 MKI) रूस के सुखोई द्वारा विकसित और भारत के एयरोस्पेस दिग्गज – हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा लाइसेंस के तहत निर्मित एक ट्विन-सीटर मल्टीरोल फाइटर जेट है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!