अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव लेंगे डाइवोर्स, सोशल मीडिया पर लिखा एक और पोस्ट – पत्नी अपर्णा के लिए कह डाली ये बातें

Prateek Yadav and Aparna Yadav Instagram (1) (1)

Photo Credit: Instagram / iamprateekyadav

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही है. प्रतीक ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – इंस्टाग्राम पर लगातार दो पोस्ट साझा कर अपने वैवाहिक रिश्ते के टूटने की जानकारी दी.

पहली पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि वह उनसे जल्द तलाक लेने जा रहे हैं और उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पारिवारिक रिश्तों पर इसका असर पड़ा है.

उन्होंने लिखा, “मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं. इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए. इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना. इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है. इसे कोई परवाह नहीं. इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी. मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की.”

उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, “मां से रिश्ता तुड़वा दिया. पिता से रिश्ता तुड़वा दिया. भाई से रिश्ता तुड़वा दिया. सिर्फ मशहूर होना चाहती है. मैं अपने बच्चे की कसम खाकर कहता हूं कि मैंने अपने जीवन का सबसे झूठा इंसान देखा है. इतना खुदगर्ज इंसान मैंने आज तक नहीं देखा.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prateek Yadav (@iamprateekyadav)

गौरतलब है कि अपर्णा यादव वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष है. प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी लगभग 14 वर्ष पहले हुई थी.

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं और इस तरह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं. अपर्णा यादव ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!