18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने मार के शव बोरे में भरवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की फाइल फोटो
18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने मार के शव बोरे में भरवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
प्रतापगढ़ (यूपी) के मानधाता थाना क्षेत्र के रहने वाले पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना पिछले पांच दिनों से लापता थे. अब उनका शव मिला है. उनकी हत्या कर दी गई. उनकी हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि 50 वर्षीय पूर्व प्रधान की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी. हत्यारों ने बेरहमी से उनकी हत्या की थी और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया था.
मिश्रपुर मुस्तरका मानधाता के पूर्व प्रधान गुलहसन 18 मार्च को घर से निकले थे. वह अपनी मोटरसाइकिल से गए थे. इसके बाद वह घर नहीं लौटे. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी. घटना के तीसरे दिन मऊआइमा के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई थी. रविवार सुबह उनका शव घर से करीब आठ किलोमीटर दूर शारदा सहायक नहर में बरामद हुआ.

पुलिस ने जब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली तो एक महिला का नंबर सामने आया. इस महिला से ही पूर्व प्रधान ने आखिरी बार बात की थी. हिरासत में लेकर की गई कड़ी पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया. उसने बताया कि पूर्व प्रधान के साथ उसके अवैध संबंध थे और उनके व्यवहार से तंग आकर उसने अपने भाई और एक सहयोगी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया.
एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपियों ने मुन्ना को किसी ठोस वस्तु या रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा था. मृतक की दो पत्नियां और 18 बच्चे हैं जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है. पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया है और मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार सह-आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.
Hindi Post Dot In
