प्रशांत तमांग की अंतिम यात्रा ने रुला दिया, फूट-फूट कर रोईं पत्नी, पार्थिव शरीर को देख भावुक हुई तीन साल की बेटी

The Hindi Post

प्रशांत तमांग की अंतिम यात्रा ने रुला दिया, फूट-फूट कर रोईं पत्नी, पार्थिव शरीर को देख भावुक हुई तीन साल की बेटी

 

इंडियन आइडल सीजन-3 के विजेता और लोकप्रिय गायक-कलाकार प्रशांत तमांग के निधन ने हर किसी को गहरे सदमे में डाल दिया है. महज 43 वर्ष की उम्र में उनका इस दुनिया से चले जाना उनके परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उनकी पत्नी मार्था एले पति को अंतिम विदाई देते समय फूट-फूटकर रोती नजर आईं, जबकि उनकी तीन साल की बेटी भी भावुक दिखाई दी.

सोमवार को प्रशांत का पार्थिव शरीर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट लाया गया जहां परिवार और करीबी लोग मौजूद थे. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को दार्जिलिंग ले जाया गया जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्था अपने पति के पार्थिव शरीर के सामने खुद को संभाल नहीं पाती और बेटी को गोद में लेकर उसे ढाढ़स देती है. मासूम बच्ची को देखकर फैंस/लोगों की आंखें भी नम हो गई.

प्रशांत की पत्नी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनकी (प्रशांत) मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और वह नींद में ही इस दुनिया से विदा हो गए. उन्होंने किसी भी तरह की अफवाह को खारिज कर दिया है.

प्रशांत तमांग का 11 जनवरी को दिल्ली में निधन हो गया था. मूल रूप से दार्जिलिंग के रहने वाले प्रशांत ने 2007 में इंडियन आइडल जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी. उन्होंने नेपाली फिल्मों में भी काम किया और कई हिट प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे. हाल ही में उन्हें वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन-२’ में देखा गया था और बताया जा रहा है कि वह सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी नजर आने वाले है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!