‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल का आरोप – “टिकट नहीं पा सकी क्योकि ओबीसी थी और घुस नही दे सकी”

Priyanka Maurya Congress

प्रियंका मौर्य (फोटो: ट्विटर)

The Hindi Post

डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घुस मांगने का आरोप लगाया है। प्रियंका कांग्रेस के ‘मैं लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल है। वह पोस्टर में सबसे आगे दिखती है।

उन्होंने गुरुवार दोपहर को एक ट्वीट करके आरोप लगाया कि, “पार्टी में धांधली चल रही है और किसी की बोलने की हिम्मत नही है।”

उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए दूसरे ट्वीट में लिखा कि, “#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ  पर टिकट नहीं पा सकी क्युकी ओबीसी थी और घुस नही दे सकी। @priyankagandhi जी के संदीप सिंह को। कल सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा”

प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, “@INCIndia कांग्रेस में जातिवाद के कारण विधायक @NareshSaini01  जी को भी छोड़ना पड़ा।’

प्रियंका ने कहा कि घुस नहीं देने पर लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा से उन्हें टिकट नही मिला। इस सीट से रुद्र दमन सिंह को टिकट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इस लिस्ट में प्रियंका मौर्य का नाम नहीं है। लिस्ट जारी होने के कुछ घंटे बाद ही प्रियंका ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी के सचिव पर घूस मांगने का आरोप लगाया था।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!