मशहूर सिंगर का निधन, 37 साल की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Tribute Shraddhanjali (1)
The Hindi Post

मशहूर सिंगर का निधन, 37 साल की आयु में कहा दुनिया को अलविदा…..

 

मशहूर पंजाबी गायक हरमन सिद्धू का निधन हो गया है. पंजाब के मानसा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने गांव लौटते समय उनकी कार मानसा–पटियाला रोड पर एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हरमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने हादसे के बाद दुर्घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वे हादसे की वजह का पता लगा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि हरमन केवल 37 साल के थे. उन्होंने ‘Paper Te Pyaar’ (पेपर ते प्यार) गाने से लोकप्रियता हासिल की थी. यह गाना उन्होंने मिस पूनम के साथ मिलकर गाया था.

(Photo: Instagram/@harmansidhuoriginal)

हरमन सिद्धू की दिल को छू लेने वाली आवाज ने उन्हें एक वफादार श्रोता वर्ग दिया. उनके श्रोताओं में अधिकांश युवा, खासतौर पर जेन-जी थे जो उनके गीतों की थीम से गहराई से जुड़ाव महसूस करते थे.

मिस पूनम के साथ कई सफल कोलैबरेशन के बाद सिद्धू एक बार फिर मजबूत कमबैक की तैयारी में थे.

हरमन के अचानक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे अपनी मां, पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं.

उनके कई गाने लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. इनमें मेला, पेपर द प्यार, खेती, मोबाइल, सारी रात फिरदी, पिंड प्रमुख है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!