पुंछ आतंकी हमला : सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के स्केच जारी किए

Terrorist attack on Indian Airforce Convoy In Poonch 2
The Hindi Post

जम्मू | सुरक्षाबलों ने सोमवार को दो आतंकियों के स्केच जारी किए. इन आतंकियों ने पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में 4 मई को भारतीय वायुसेना के वाहनों पर हमला किया था. इस आतंकी घटना में एक जवान शहीद हो गया था.

अधिकारियों ने बताया, ”पुलिस ने पूछताछ के लिए अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है. पुंछ के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है. जीओसी 16 कोर और एडीजीपी जम्मू सहित सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को हमले वाली जगह का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.”

ऐसा माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकियों के एक समूह ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया था.

Photo Via IANS
Photo Via IANS

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.

अधिकारियों ने चार मोबाइल नंबर क्रमश: 9541051982, 8082294375, 9541051982, 8082294375 जारी किए हैं, जिन पर लोग संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!