राजनीतिक झटका: पूर्व मुख्यमंत्री की भाभी हुई BJP में शामिल, छोड़ा परिवार और अपनी पुरानी पार्टी को

Sita Soren (1) (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. जेएमएम के संस्थापक और आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाने वाले शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं. सीता सोरेन, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी है.

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और झारखंड के चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में सीता सोरेन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया.

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सीता सोरेन को आदिवासी समाज की बड़ी और महत्वपूर्ण महिला नेता बताते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया और साथ ही यह भी दावा किया कि उनके आने से पार्टी को आगामी चुनावों में झारखंड में फायदा होगा.

Sita Soren Joins BJP (1)

भाजपा में शामिल होने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड में जल, जंगल और जमीन की उपेक्षा हो रही है, लोगों का पलायन हो रहा है और राज्य की जनता बदलाव की मांग कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए उन्होंने मोदी के परिवार (भाजपा) में शामिल होने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि सीता सोरेन ने मंगलवार को ही शिबू सोरेन को पत्र लिखकर पार्टी और परिवार छोड़ने की घोषणा कर दी थी. जेएमएम की महासचिव रहीं सीता सोरेन पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन के दिवंगत बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं.

शिबू सोरेन को लिखे अपने इस्तीफे के पत्र में सीता सोरेन ने अपने पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद से ही उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!