तीन मंजिला मकान में अवैध गतिविधियों की मिली शिकायत, पुलिस ने की छापेमारी, दो युवक और दो युवतियां….., मकान मालिक ने की उठक-बैठक

chindwara (1) (1)
The Hindi Post

तीन मंजिला मकान में अवैध गतिविधियों की मिली शिकायत, पुलिस ने की छापेमारी, दो युवक और दो युवतियां….., मकान मालिक ने की उठक-बैठक

 

छिंदवाड़ा | छिंदवाड़ा के चंदनगांव क्षेत्र स्थित एक तीन मंजिला मकान में अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. एसपी अजय पांडेय के निर्देश पर की गई इस छापेमारी में दो कमरों से दो युवक और दो युवतियां मिलीं. पुलिस ने मकान मालिक अनिल द्विवेदी को हिरासत में लिया.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. आरोप है कि मकान मालिक अपने 20 कमरों वाले इस मकान को कुछ घंटों के लिए लोगों को किराए पर देता था. मकान में कुल 20 कमरे बने हैं.

टीआई आशीष धुर्वे ने कहा कि पहले भी इसी मकान के बारे में शिकायतें मिली थी. ताजा सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान स्कूल-कॉलेज की दो छात्राएं और दो अन्य युवक मिले. हालांकि, पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.

मकान मालिक अनिल द्विवेदी, जो मूल रूप से रीवा के निवासी है, से विस्तृत पूछताछ की गई और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई. पुलिस ने मौके पर मौजूद युवकों और मकान मालिक को मुर्गा बनाकर पिटाई भी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि आगे भी ऐसी शिकायतें मिलती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!