कारोबारी के यहां छापेमारी में देखने को मिला गजब का ‘जुगाड़’, टॉयलेट सीट से निकलने लगी शराब की बोतलें, पल भर में….

image (5) (1)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

कारोबारी के यहां छापेमारी में देखने को मिला गजब का ‘जुगाड़’, टॉयलेट सीट से निकलने लगी शराब की बोतलें, पल भर में….

 

 

बिहार में पूर्ण शराबंबदी है लेकिन यहां से तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला चौंकाने वाला है. राज्य के नवादा जिले में जब पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा तो सब हैरान रह गए. इस मकान के शौचायल की टंकी (सेप्टिक टैंक) से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवादा के एक घर से शराब की अवैध तस्करी का गंदा खेल चल रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा और जब यहां तलाशी ली गई तो सभी हैरान रह गए.

यहां शराब छिपाने के लिए शौचायल में एक तहखाना बनाया गया था. शुरूआत में आरोपी ने शराब की मौजूदगी के बारे में इंकार किया था लेकिन कड़ाई से पूछताछ होने पर उसने सच उगल दिया. उसने तहखाने का राज बताया.

पुलिस ने इस तहखाने से 29 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है साथ ही विक्की कुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. विक्की पर आरोप है कि वह शराब की तस्करी कर रहा था.

बुंदेलखंड थाना प्रभारी धनवीर कुमार ने बताया कि आरोपी विक्की कुमार के खिलाफ इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!