श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, सब-इंस्पेक्टर हुए शहीद

indian army

फोटो: आईएएनएस (प्रतीकात्मक फोटो)

The Hindi Post

श्रीनगर | श्रीनगर शहर में रविवार को हुई आतंकवादी गोलीबारी में घायल जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुराने श्रीनगर शहर के खानयार थाने के पास पुलिस नाका (चेकपोस्ट) पर आतंकवादी गोलीबारी में घायल हुए सब-इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

“घायल एसआई को शहर के एसएमएचएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां से उन्हें विशेष उपचार के लिए एसकेआईएमएस सौरा रेफर कर दिया गया।”

पुलिस सूत्रों ने कहा, “गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई है।”

अधिकारी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाले थे।

सुरक्षा बल हत्यारों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!