यूपी: लड़कियों के माध्यम से जाल में फंसाकर पैसा वसूलने वाले गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Arrest

सांकेतिक तस्वीर वाया आईएएनएस

The Hindi Post

बिजनौर | यूपी पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो लड़कियों के माध्यम से लोगों को फसांता था और फिर उनसे वसूली करता था। यह मामला यूपी के बिजनौर का है।

पुलिस को इस मामले में चार लोगों की संलिप्ता के बारे में पता चला था। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए इन चार लोगों की पहचान पंकज, दानवीर, सुनील और दीपक के रूप में हुई है। एक आरोपी लड़की मनीषा मौके से फरार हो गई हैं। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 हजार रुपये नकद, दो देशी पिस्टल, एक चाकु, चार जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन, पुलिस की दो वर्दी (एक एसआई और एक कांस्टेबल की) और एक कार बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि, “यह गैंग लड़कियो के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद यह लोग, पीड़ित व्यक्तियों को बंधक बना कर उनसे पैसा वसूलने का काम का करते थे।”

नजीबाबाद पुलिस को इस संबंध मे शेरकोट थाने के गांव भनौटी के रहने वाले यशवीर सिहं ने 17 सितम्बर को शिकायत दी थी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली थी।

एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 सितम्बर को एक लड़की ने उसको फोन कर उत्तराखंड के रामनगर के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। जब वह और उसका नौकर होटल पहुंचे तो लड़की ने अपने चार साथियों को बुला लिया और उनके साथ मिलकर दोनों को बंधक बना लिया। दोनों का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, बदमाशों ने युवक से जबरदस्ती की और उससे ATM से पैसे निकाल कर लाने को कहा। इसके बाद इन लोगों ने युवक से 20,000 रुपए लूट लिए। बात यही खत्म नही हुई। बदमाशों ने युवक से 10 लाख रुपए का इंतजाम करने को भी कहा और उसे जाने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पैसे लेकर नही लौटे तो नौकर (जिस युवक का अपहरण किया था उसका नौकर) को जान से मार देगे। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल इस मामले की जानकारी बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस को दी।

एसपी ने बताया कि, सूचना मिलने पर नजीबाबाद पुलिस ने घेराबंदी कर खैरा ढाबा के पास से चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत मुकेश को सहकुशल बरामद कर लिया गया। जबकि लड़की फरार हो गई।

एसपी ने कहा कि आरोपियो के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364ए, 342, 389, 323, 506, 171, 34, 386 के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है। फरार अभियुक्ता मनीषा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने मनीषा की जल्द गिरफ्तारी करने का दावा किया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!