केंद्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार, पोक्सो मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

Bandi Sanjay Kumar and son Bhageerath 1 (1)
The Hindi Post

केंद्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार, पोक्सो मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

 

हैदराबाद | साइबराबाद पुलिस ने शनिवार को बंडी भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उनके पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने दावा किया कि उनके बेटे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.

बंडी भागीरथ के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज है. इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

बंडी संजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भागीरथ को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि वह खुद पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुआ था.

उन्होंने लिखा, “भागीरथ दो वकीलों की मौजूदगी में पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन गया था.” इसके साथ ही संजय ने अपने बेटे की दो लोगों के साथ एक तस्वीर भी साझा की.

पुलिस के अनुसार, बंडी भागीरथ को पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन ले जाया गया. यहां 8 मई को उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन पर 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है.

पुलिस भागीरथ से पूछताछ कर रही है. साथ ही उन्हें मेडचल में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की तैयारी भी की जा रही है.

By IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!