PM मोदी का एलान – “देश के गरीबों को पांच साल और मिलेगा मुफ्त राशन”

PM Narendra Modi (4)

Photo: X/BJP4India

The Hindi Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना पीएमजीकेएवाई (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) को 5 साल और बढ़ाया जाएगा. प्रधानमंत्री की इस घोषणा से देश के करीब 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा.

PM मोदी ने कहा, “मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी. आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में पिछले 3 साल से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. वैसे तो इस योजना का समय 1 महीने के बाद पूरा हो रहा है. लेकिन मोदी का निश्चय है कि आने वाले 5 वर्ष के लिए इसे बढ़ाया जाएगा.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!