डिप्टी सीएम से बोले पीएम मोदी – “सब कुछ छोड़कर हिमालय जाने की सोच रहे हैं क्या?”
20 फरवरी को रामलीला मैदान (दिल्ली) में रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इस मैदान पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ था.
इस कर्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी और एनडीए के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए थे. इन नेताओं में आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद थे. इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने डिप्टी सीएम पवन कल्याण से मजाकिया अंदाज में बातचीत की थी.
दरअसल पवन कल्याण इन दिनों आध्यात्म की राह हैं. इसके चलते उन्होंने कार्यक्रम में केसरिया रंग के सूती वस्त्र पहने हुए थे. पवन कल्याण को इन कपड़ों में देखकर पीएम मोदी ने पूछा, “सब कुछ छोड़कर हिमालय जाने की सोच रहे हैं क्या?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण बात करते हुए (फाइल फोटो)
पवन कल्याण ने भी इस बात का मजाकिया अंदाज में ही जवाब दिया था और पीएम मोदी को आश्वस्त करते हुए कहा था, “अभी बहुत काम किया जाना बाकी है… हिमालय इंतजार कर सकता है.”
मीडिया से बातचीत के दौरान पवन कल्याण ने पीएम मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया था और कहा था, “प्रधानमंत्री हमेशा मेरे साथ मजाक करते हैं.”
