प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, हर भारतीय को मिलेगी डिजिटल हेल्थ आईडी

PM Modi launches Ayushman Bharat Digital Mission, every citizen to get digital health ID card
The Hindi Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लॉन्च किया।

इस योजना के तहत हर भारतीय को मिलेगा 14 अंको का एक डिजिटल हेल्थ आईडी जिसमे उनके सभी स्वस्थ्य संबंधी रिकॉर्ड होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लॉन्च करते हुए कहा कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को पूरे देश में शुरु किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज में जो दिक्कतें आती हैं, उन्हें दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, अब पूरे देश के अस्पतालों के डिजिटल हेल्थ सोल्यूशंस को एक दूसरे से कनेक्ट करेगा। इसके तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने आगे बताया कि डिजिटल हेल्थ आईडी के माध्यम से मरीज भी और डॉक्टर भी पुराने रिकॉर्ड को जरूरत पड़ने पर चेक कर सकता है। इसमें डॉ, नर्स, पैरा मेडिक जैसे साथियों का भी रजिस्ट्रेशन होगा। देश के जो अस्पताल हैं, क्लीनिक हैं, लैब्स हैं, दवा की दुकानें हैं ये सभी भी रजिस्टर होंगी।

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!