पुलिस ने किया दो लड़को को अरेस्ट, आतंकी बनने जा रहे थे पाकिस्तान

Two youths nabbed in Delhi were going to Pakistan to undergo training for weapons (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) ने दो कट्टरपंथी युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों सीमा पार जाने और पाकिस्तान में हथियारों का प्रशिक्षण लेने की योजना बना रहे थे. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि दो युवकों की गिरफ्तारी ने पाकिस्तान स्थित आतंकी गुटों की भारतीय युवाओं को हथियारों के प्रशिक्षण लेने के लिए राजी करने की भयावह साजिश का भी पर्दाफाश हुआ है.

आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे निवासी खालिद मुबारक खान (21) और तमिलनाडु के कालियाकुल्ला निवासी अब्दुल्ला उर्फ अब्दुर रहमान (26) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपी व्यक्ति पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर से निर्देश प्राप्त कर रहे थे और अवैध रूप से सीमा पार करके हथियारों के प्रशिक्षण के लिए उस देश में जाने की योजना बना रहे थे.

दोनों के कब्जे से दो पिस्टल, 10 गोलियां, एक चाकू और एक तार कटर बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, स्पेशल सेल इस इनपुट पर काम कर रही थी कि सोशल मीडिया का उपयोग करके पाकिस्तानी हैंडलर्स युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा है और भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने से पहले उन्हें पाकिस्तान में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के बुला रहा है.

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) राजीव रंजन सिंह ने कहा, “14 फरवरी को विशिष्ट इनपुट प्राप्त हुए थे कि कुछ कट्टरपंथी लोग जो आतंकियों के प्रति निष्ठा रखते है, किसी अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए मुंबई से दिल्ली आएंगे. दिल्ली से ये अपने पाकिस्तान स्थित आका की मदद से हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाले हैं.”

इनपुट्स से यह भी पता चला कि दोनों के पास अवैध हथियार हैं और वह लाल किले के पीछे रिंग रोड के पास पहुंचेंगे. सिंह ने कहा, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!