प्लेन क्रैश : अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का नया वीडियो आया सामने….

AJIT PAWAR NEW VIDEO

वायरल वीडियो से लिया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

प्लेन क्रैश : अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का नया वीडियो आया सामने….

 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार को बारामती में क्रैश हो गया. इस घटना में अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई. अब इस घटना का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

इस नए वीडियो में प्लेन को क्रैश होते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से प्लेन लैंडिंग के वक्त एकदम से क्रैश हो जाता है.


 

इस प्लेन में अजित पवार के साथ एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर थीं. अजित पवार पांच फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए रैलियों को संबोधित करने वाले थे. वह सुबह ही मुंबई से बारामती के लिए निकले थे. लेकिन लैंडिंग के वक्त ये हादसा हो गया.

बता दें कि बुधवार को अजित पवार का प्लेन लैंडिंग स्ट्रिप के बगल वाले इलाके में गिर गया था. लैंडिंग करते वक्त ही विमान का कंट्रोल गड़बड़ हो गया था. चश्मदीदों ने बताया कि लैंडिंग की कोशिश करते वक्त विमान लड़खड़ाया और पल भर में हादसे का शिकार हो गया. क्रैश होने के बाद करीब पांच धमाके हुए और विमान आग का गोला बन गया. हादसे के बाद प्लेन पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गया और इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्य के स्कूल और कॉलेज समेत सभी संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी. इसके साथ ही तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है.

बता दें कि इस हादसे के बाद अजित पवार की 2024 की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है. इस पोस्ट में अजित ने कहा था कि जब हम हेलिकॉप्टर और प्लेन से यात्रा करते हैं और अगर वह आराम से लैंड करता है तो हम समझ जाते हैं कि पायलट एक महिला है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!