गाजियाबाद में पिटबुल कुत्ते ने बच्चे का चेहरा फाड़ा, 150 टांके लगे

dog pitbull-g40b9176e3_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद के संजय नगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. इस हादसे में एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने पार्क में खेलते एक बच्चे पर हमला कर दिया और उसके गाल को बुरी तरीके से फाड़ दिया.

काफी देर तक वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को बुरी तरीके से नोच दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के संजय नगर इलाके में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने पार्क में खेलते हुए बच्चे का गाल फाड़ दिया. बच्चे के चेहरे करीब 150 टांके आए हैं. फिलहाल अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है.

मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे की उम्र लगभग 10 साल वर्ष है. परिवार का आरोप है की जब कुत्ता इतना खतरनाक है तो उसे घर की किशोरी को लेकर क्यों घुमाने के लिए भेज दिया गया. इस मामले में फिलहाल गाजियाबाद नगर निगम ने कुत्ते के मालिक को एक नोटिस देते हुए 5000 का जुर्माना लगाया है. डॉग ओनर ने अपने डॉग का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में नहीं कराया है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!