भारत में यहां 15 रुपये कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, शनिवार से लागू हुए नए रेट

Petrol-1-350x175_800x400

फाइल फोटो

The Hindi Post

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की हैं. भारत के लक्षद्वीप द्वीप (Lakshadweep Islands) में एंड्रोट (Andrott) और कल्पेनी (Kalpeni) द्वीप के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर, कावारत्ती (Kavaratti) और मिनिकॉय (Minicoy) के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है. पेट्रोल और डीजल के दाम में यह कटौती शनिवार से प्रभावी हो गई.

पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी कटौती के बाद अब लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये/लीटर और डीजल के दाम 95.71 रुपये/लीटर होगी.

बता दें कि बीते गुरुवार को केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 15.3 रुपये प्रति लीटर की भारी कटौती की जानकारी शेयर की हैं.

मंत्रालय ने कहा कि लक्षद्वीप में, IOCL (इंडियन आयल) चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है. IOCL के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं. इन डिपो में आपूर्ति केरल के कोच्चि में IOCL डिपो से की जाती है.

मंत्रालय ने इस कटौती के पीछे का कारण भी बताया?

पेट्रोल के दाम में भारी कटौती का ऐलान करते हुए मंत्रालय ने कहा कि बहुत कम और अव्यवहार्य मात्रा के कारण लक्षद्वीप डिपो में पूंजीगत व्यय की वसूली के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में 6.90 रुपये प्रति लीटर की राशि शामिल की गई थी. यह पिछले तीन साल से शामिल थी, लेकिन अब वसूली पूरी होने के बाद इसे हटाया जा रहा है. इससे पेट्रोल और डीजल की आरएसपी लगभग 6.90 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी, जिससे ग्राहक को लाभ मिलेगा.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!