वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, “अब बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय आ गया है… दिल्ली वाले खुद को विश्वगुरु समझते है… “, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, VIDEO
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने महाराष्ट्र के अकोला में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अकोला जिले के OBC के लोग बीजेपी को वोट करेंगे? वे आपको कुत्ता बोलते है. अब बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय आ गया है. ये इतनी मस्ती में आ गए है … कि ये तो भगवान हो गए है न… पहले देवेंद्र जी थे .. मेरे को तो सब नाना भाऊ ही बोलते है पर इसको देवेंद्र जी बोल देते है.. पर अभी क्या हो गया है कि उसने (देवेंद्र फडणवीस) अपना नाम बदल दिया है. अब उसने अपना नाम देवा भाऊ कर दिया.. अब कुछ दिन बाद भाऊ हटा देगा .. तो क्या हुआ देवा न… स्वयं एक विश्वगुरु है ही दिल्ली में… और यह हो गए देवा.. अपने आप को भगवान समझते है.. हम तो इंसान है…”
Will the OBCs vote for BJP which tells
you dogs, It’s time to make BJP a dog.—Nana Patole🔥 pic.twitter.com/QOZGalGG8c
— Mohit Chauhan (@newt0nlaws) November 12, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने नाना पटोले के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में लोग कांग्रेस नेता द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा का उचित जवाब देंगे.
तरुण चुघ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “उन्होंने जो कुछ भी कहा है वो वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस नेतागण ऐसे शब्दों का प्रयोग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कुछ ही दिनों में उनकी हार होने वाली है. उन्हें अपनी हार साफ नजर आ रही है.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
