“पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा!” छात्रों के प्रदर्शन के बीच गरजे IPS साकेत कुमार, फिर पुलिसकर्मियों ने लगा दी सरपट दौड़, सामने आया VIDEO

PATNA POLICE ACTION AGAINST PROTESTING STUDENTS

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया / एक्स)

The Hindi Post

“पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा!” छात्रों के प्रदर्शन के बीच गरजे IPS साकेत कुमार, फिर पुलिसकर्मियों ने लगा दी सरपट दौड़, सामने आया VIDEO

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को पटना की सड़कों पर हजारों छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. राजभवन की ओर बढ़ रहे छात्रों के मार्च को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली.

घटनाक्रम जेपी गोलंबर का है जहां सुरक्षा बलों ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. जब उग्र छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने पहले वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बावजूद भीड़ के न हटने पर लाठीचार्ज किया गया.

इसके जवाब में आक्रोशित छात्रों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया. इस झड़प में पटना पुलिस का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका खून बहने लगा. सहकर्मी अधिकारी को घायल देख अन्य पुलिसकर्मियों के कदम डगमगाने लगे.

स्थिति को बिगड़ता देख पटना पश्चिम के नगर पुलिस अधीक्षक (SP) साकेत कुमार (IPS) ने खुद मोर्चा संभाला. हेलमेट पहने और हाथ में लाठी लिए एसपी साकेत कुमार ने हिचकिचा रहे जवानों को सख्त लहजे में चेतावनी दी, “पीछे हटे तो नौकरी करने के लायक नहीं छोड़ूंगा.”

कप्तान की कड़ी हिदायत के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों पर जोरदार बल प्रयोग किया और भीड़ को पीछे खदेड़ दिया. इस हिंसक टकराव में कई पुलिसकर्मियों और छात्रों को चोटें आई हैं. भारी पुलिस बल और सख्त कार्रवाई के बावजूद देर शाम तक छात्र मौके पर डटे रहे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

“पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा!” छात्रों के प्रदर्शन के बीच गरजे IPS साकेत कुमार

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!