एम्बुलेंस से मरीज नहीं उतरा बल्कि इसको उतारा गया, पुलिस रह गई सन्न

ambulance-4504675_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

जब से बिहार में शराबबंदी हुई है तब से तस्कर शराब की तस्करी करने की नई नई युक्ति निकालते रहे है. अब आपको बताते है शराब से जुड़े एक और कांड के बारे में. राजधानी पटना में शुक्रवार को पुलिस ने एबुलेंस से डेढ़ हजार लीटर विदेशी शराब जब्त की. जब पुलिस ने एम्बुलेंस को खोला तो वे हैरान रह गई. उसमें शराब छुपा के रखी गई थी. पुलिस का कहना है कि शराब लखनऊ से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी. एम्बुलेंस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि साल 2016 से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इस कारण राज्य में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगी हुई है.

दरअसल, शुक्रवार की सुबह पटना के गर्दनीबाग थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी नंबर की एम्बुलेंस में भारी मात्रा में विदेशी शराब भरकर बायपास के रास्ते से ले जाए जा रही है. इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. चेकिंग के दौरान पुलिस ने एंबुलेंस को रोका और उसकी तलाशी ली. पुलिस को 1527 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद एंबुलेंस के ड्राइवर कृष्णा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. फिर ड्राइवर से पूछताछ की गई. ड्राइवर ने बताया वो लखनऊ से मुजफ्फरपुर शराब की डिलीवरी करने जा रहा था. कृष्णा कुमार हरियाणा का रहने वाला है.

थानाध्यक्ष रंजित कुमार रजक ने कहा कि शराब तस्करी की सूचना मिली थी. पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यूपी नंबर के एंबुलेंस से 1 हजार 527 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. साथ ही एंबुलेंस के चालक कृष्ण कुमार को पकड़ा गया है. जब्त शराब पंजाब निर्मित है. ड्राइवर कृष्णा कुमार हरियाणा का रहने वाला है जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!