‘पार्टी के फैसले जनहित में नहीं’: जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Jaiveer Shergill (1)

जयवीर शेरगिल (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने बुधवार को यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि पार्टी के निर्णयकर्ताओं का नजरिया युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में कहा, “(इस्तीफा देने का) प्राथमिक कारण यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान निर्णयकर्ताओं की विचारधारा और दृष्टिकोण अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि पार्टी में फैसले अब जनता और देश के हित के लिए नहीं बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी करते हैं। यह कुछ ऐसा है कि मैं इसे नैतिक रूप से स्वीकार नहीं कर सकता या इसके साथ काम करना जारी नहीं रख सकता।”

हालांकि, उन्होंने गांधी को उन सभी अवसरों के लिए धन्यवाद दिया, जो पार्टी ने उन्हें दिए थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा के क्रमश: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में चुनाव संबंधी समितियों से इस्तीफा देने के बाद यह इस्तीफा सामने आया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!