महाकुंभ से लौटते समय पप्पू यादव की भांजी की मौत, फूट-फूट कर रोए सासंद, हादसे में कार हुई चकनाचूर

pappu yadav
The Hindi Post

यूपी के गाजीपुर में गुरूवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत चार लोगों की मौत हो गई है. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के अररिया जिले की रहने वाली डॉ. सोनी यादव अपने परिवार और साथियों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गईं थीं. वहां से लौटते वक्त उनकी कार गाज़ीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

मरने वालों में सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव के साथ उनकी बुआ, ड्राइवर सलाउद्दीन और एमआर अरविंद यादव शामिल हैं. इसके अलावा हादसे में डॉ. सोनी के सहायक विपिन शाह के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!